You are currently viewing रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त( Raksha Bandhan 2026)

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त( Raksha Bandhan 2026)

कृपया शेयर करें -

भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर ,भाई की दाहिनी कलाई पर पवित्र धागा या राखी बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण  में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं। रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।

विवरणतिथि / समय
🪢 रक्षा बंधनशुक्रवार, 28 अगस्त 2026
🌕 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ27 अगस्त, सुबह 9:08 बजे
🌕 पूर्णिमा तिथि समाप्त28 अगस्त, सुबह 9:48 बजे
🚫 भद्रासूर्योदय से पहले समाप्त
🙏 राखी बांधने का शुभ समयलगभग सुबह 5:55 बजे से 9:48 बजे तक
🌿 मासश्रावण मास
🌕 पक्षशुक्ल पक्ष, पूर्णिमा

विशेष: इस वर्ष भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाती है, इसलिए उत्तर प्रदेश में सुबह राखी बांधना शुभ समय में आता है।

राखी बांधने का मंत्र

राखी बांधते समय यह पारंपरिक मंत्र बोलें:

येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

अर्थ: जिस रक्षासूत्र से महाबली राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षासूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूँ। हे रक्षा-सूत्र! तुम अपने संकल्प से कभी विचलित न होना।

🙏 रक्षाबंधन की सरल पूजा-विधि

  1. सबसे पहले पूजा की थाली में रोली/कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें।
  2. अब जमीन पर आटे से चौक (जैसे पंडित जी पूजा में) बनाये।
  3. इस चौक पर चावल या गेहू रखें और उस पर एक जल से भरा कलश रखे।
  4. कलश के ऊपर एक प्लेट रखे। अब इस प्लेट पर गणेश जी की मूर्ति रखे।
  5. अब चौक के दोनों तरफ साफ कपड़े बिछाए और पूजा की थाली चौक के पास रखे।
  6. बिछाए हुए कपड़ों पर भाई-बहन बैठे।
  7. भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बैठाएं।
  8. भगवान गणेश और अपने इष्टदेव का स्मरण करें।
  9. अब रोली,अक्षत,और मिठाई से  भगवान का पूजन तथा आरती करें।
  10. भाई के माथे पर रोली या कुमकुम का तिलक लगाएं और अक्षत लगाएं।
  11. भाई की आरती करें।
  12. दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधते हुए ऊपर दिया रक्षासूत्र मंत्र बोलें।
  13. मिठाई खिलाएं और भाई का आशीर्वाद/शुभकामना लें।
  14. भाई अपनी बहन को सामर्थ्य के अनुसार उपहार और सुरक्षा/स्नेह का संकल्प दे।

 

अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया शेयर या कॉमेंट जरूर करें।
(कुल अवलोकन 105 , 1 आज के अवलोकन)
कृपया शेयर करें -