You are currently viewing संकट मोचन हनुमानाष्टक | Sankat Mochan Hanuman Ashtak

संकट मोचन हनुमानाष्टक | Sankat Mochan Hanuman Ashtak

कृपया शेयर करें -
संकट मोचन हनुमानाष्टक (Sankat Mochan Hanuman Ashtak) – हनुमान जी माता सीता के अत्यधिक प्रिय हैं। हनुमान जी को कई अन्य नामों जैसे बजरंगबली, पवनपुत्र आदि से भी जाना जाता है। मान्यता है कि धरती पर जिन 7 मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त हुआ है उनमें से एक हनुमान जी भी हैं। इनका अवतार पुरुषोत्तम श्री राम की सहायता के लिए हुआ था। इनके पराक्रम के बारे में अनगिनत गाथाएं हैं। इनका शरीर एक वज्र की तरह है। इनकी पूजा करते समय हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकटमोचन अष्टक का पाठ करना बहुत ही विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि संकट मोचन हनुमान अष्टक का यदि नियमित पाठ किया जाए तो भक्तों को उनके गंभीर संकट से मुक्ति मिल जाती है। यह हनुमान जी का आठ चौपाई का मंत्र है। इस मंत्र में हनुमान जी की शक्तियों के बारे में बताया गया है। अपने जीवन से सभी समस्याओं को दूर करने के लिए संकट मोचन हनुमानाष्टक पढ़े। हर मंगलवार और शनिवार के दिन संकट मोचन हनुमानाष्टक को पढ़ना चाहिए।

संकट मोचन हनुमानाष्टक

बाल समय रबि भक्षि लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारो ।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो ॥
देवन आन करि बिनती तब, छांड़ि दियो रबि कष्ट निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 1 ॥
बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो ।
चौंकि महा मुनि शाप दिया तब, चाहिय कौन बिचार बिचारो ॥
के द्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के शोक निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥2॥
अंगद के संग लेन गये सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो ।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाय इहाँ पगु धारो ॥
हेरि थके तट सिंधु सबै तब, लाय सिया-सुधि प्राण उबारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥3॥
रावन त्रास दई सिय को सब, राक्षसि सों कहि शोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनीचर मारो ॥
चाहत सीय अशोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका शोक निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥4॥
बाण लग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सुत रावण मारो ।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो ॥
आनि सजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्राण उबारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥5॥
रावण युद्ध अजान कियो तब, नाग कि फांस सबै सिर डारो ।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयोयह संकट भारो ॥
आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥6॥
बंधु समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पाताल सिधारो ।
देबिहिं पूजि भली बिधि सों बलि, देउ सबै मिति मंत्र बिचारो ॥
जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावण सैन्य समेत सँहारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥7॥
काज किये बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि बिचारो ।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसों नहिं जात है टारो ॥
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥8॥

॥दोहा॥

लाल देह लाली लसे, अरू धरि लाल लंगूर ।
बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥

॥ इति संकटमोचन हनुमानाष्टक सम्पूर्ण ॥
अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया शेयर या कॉमेंट जरूर करें।
(कुल अवलोकन 1,480 , 1 आज के अवलोकन)
कृपया शेयर करें -