You are currently viewing Aarti Vaishno Mata | वैष्णो माता की आरती

Aarti Vaishno Mata | वैष्णो माता की आरती

कृपया शेयर करें -

वैष्णो माता की आरती (Aarti Vaishno Mata) – त्रिकुटा पर्वत पर एक सुंदर, प्राचीन गुफा में वैष्णो देवी का पवित्र मंदिर है। त्रिकुटा पर्वत जम्मू के कटरा नगर में स्थित है। इस मंदिर की हिंदू ग्रंथों के अनुसार बहुत महत्वता है। दुनियाभर से मां दुर्गा को मानने वाले भक्त यहां आते हैं।

माँ वैष्णो माता आरती

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।
हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता॥

शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी।
गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी॥

ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे।
सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे॥

सुन्दर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे।
बार-बार देखन को, ऐ माँ मन चावे॥

भवन पे झण्डे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे।
ऊँचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा।
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा॥

जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे।
उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे॥

इतनी स्तुति निश-दिन, जो नर भी गावे।
कहते सेवक ध्यानू, सुख सम्पत्ति पावे॥

अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया शेयर या कॉमेंट जरूर करें।
(कुल अवलोकन 420 , 1 आज के अवलोकन)
कृपया शेयर करें -