ललिता माता की आरती
जय शरणं वरणं नमो नमः
जय शरणं वरणं नमो नमः
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः…..
करुणामयी सकल अघ हारिणी।
अमृत वर्षिणी नमो नमः॥
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥
राजेश्वरी जय नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः…..
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी।
खल-दल नाशिनी नमो नमः॥
भण्डासुर वधकारिणी जय माँ।
करुणा कलिते नमो नम:॥
जय शरणं वरणं नमो नमः…..
भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी।
शरणागति दो नमो नमः॥
शिव भामिनी साधक मन हारिणी।
आदि शक्ति जय नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः।
जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः।
जय राजेश्वरी जय नमो नमः॥
जय ललितेश्वरी जय नमो नमः।
जय अमृतवर्षिणी नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः।
श्री ललिता माता की जय
अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया शेयर या कॉमेंट जरूर करें।
(कुल अवलोकन 3 , 3 आज के अवलोकन)

