You are currently viewing कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो

कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो

कृपया शेयर करें -

कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो।
मन को विषयों के विष से हटाते चलो।

दुख में रोवो मती सुख में भूलो मती।
प्राण जाए मगर नाम भुलो मती।
राधे कृष्ण को मन से रिझाते चलो।

कृष्ण गोविंद…

काम करते रहो नाम जपते रहो।
हरदम उनका ही ध्यान धरते रहो।

याद आएगी उनको कभी ना कभी।
दर्श देवेंगे हमको कभी ना कभी।
ऐसा विश्वास मन में जमाते चलो।

कृष्ण गोविंद…

कौन कहता है भगवान आते नहीं।
द्रौपदी कि तरह तुम बुलाते नहीं।

कौन कहता है भगवान खाते नहीं।
शबरी कि तरह तुम खिलाते नहीं।
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं।

गोपियों कि तरह तुम नचाते नहीं।
कौन कहता है भगवान सोते नहीं।
यशोदा कि तरह तुम सुलाते नहीं।

कृष्ण गोविन्द गोपाल …

अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया शेयर या कॉमेंट जरूर करें।
(कुल अवलोकन 598 , 4 आज के अवलोकन)
कृपया शेयर करें -